पौनी। अप्पर बाजार में लोक निर्माण विभाग की तरफ से नालियों को साफ कराने का काम पिछले दस दिनों से जारी है। स्थानीय लोग नालियों से निकलने वाली गंदगी सड़क के किनारे इकट्ठा करने को लेकर परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से सड़क के दोनों और नालियों से निकाली गई गंदगी के ढेर लगे होने के कारण लोगों को बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है। सिंगल रोड होने के कारण सड़क से दो गाड़ियां एक साथ नहीं गुजर सकती हैं। इसके साथ ही पैदल चलने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि नालियां साफ कराने का काम अभी जारी है। बाजार में पड़े मलबे को उठाने के लिए ठेकेदार को बोला जाएगा। सड़क पर से मलबा हटवा दिया जाएगा।