पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर की दशा को सुधारने के लिए विधायक कुलदीप राज दुबे ने लगभग साढ़े पंद्रह लाख रुपए विधानसभा विकास निधि से जारी किए। इसका एक चेक बीएमओ डॉक्टर अशरफ कूचे को सौंपा गया। पीएचसी में इस राशि से एक नया शेड, वार्ड के कमरों में दो एसी लगने के साथ ही टूटी खिड़कियां व दरवाजे की मरम्मत के साथ कमरों की रिपेयरिंग की जाएगी। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले पीएचसी में पहुंचे विधायक के सामने स्थानीय लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों ने खिड़कियां व दरवाजों की स्थिति बारे बताया था। इसके बाद विधायक ने पीएचसी की दशा सुधारने के लिए राशि जारी की।