पौनी। आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी में एक बार फिर यात्रियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इससे दुकानदारों के साथ ही घोड़ा पिट्ठू पालकी का काम करने वाले दिहाड़ीदार भी खुश नजर आ रहे हैं। तीन चार महीने पहले माता वैष्णो देवी यात्रा में भूस्खलन के चलते यात्रा को कुछ दिन स्थगित किया था। शनिवार को 2474, रविवार को 2309 व सोमवार को शाम पांच बजे तक 2207 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की पवित्र गुफा में जाकर दर्शन किए।