पौनी में मोबाइल की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : poni news
पौनी। करवाचौथ पर बाजारों में लोगों ने खूब खरीदारी की। इसके चलते व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देखने को मिली। दुकानदारों ने सुबह ही अपनी दुकानों में पहुंच कर दुकानों को सजाने का काम किया। करीब दस बजे के बाद खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। मिठाइयों की दुकान व फलों की दुकानों पर लोग पहुंचे। ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। मेहंदी के स्टालों पर भी खूब रौनक लगी रही।