शिव गुफा में दर्शन कर वापिस लौटते श्रद्धालु।
- फोटो : poni news
पौनी। रनसु शिवखोड़ी में तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद यात्रा फिर शुरू कर दी गई। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई। वीरवार को 698 व शुक्रवार शाम तक 1463 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि भोले बाबा के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। स्थानीय दुकानदार अजीत शर्मा व कुश कोहली के अनुसार तीन दिनों से बंद यात्रा के बाद चहल पहल देखने को मिल रही है, लेकिन यात्रा के समय सुरक्षा के चलते हुए प्रशासन की तरफ से पांच बजे के बाद यात्री गाड़ियों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। इसका असर गाड़ी चालकों के साथ ही स्थानीय दुकानदारों पर भी पड़ा है।