पौनी। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में करोड़ों रुपए की लागत से इमारत का निर्माण तो किया गया है लेकिन पानी पीने के लिए नल नहीं लग पाया है। छात्रों को पानी अपने घरों से लाना पड़ता है।
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की छात्रा मनीषा शर्मा व वरुण शर्मा ने बताया कि जब से कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें पीने का पानी कॉलेज में नहीं मिला। पढ़ाई करने पहुंचने वाले तमाम छात्र सुबह अपने घरों से पानी की बोतल लेकर आते हैं। पानी के बिना बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब तक कॉलेज में नल क्यों नहीं लग रहा इसकी कोई जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए। कॉलेज की इंचार्ज प्रिंसिपल वंदना वर्मा ने बताया कि हमने कॉलेज में नल के लिए अधिकारियों से बात की है लेकिन अभी तक नल नहीं लगा जिस कारण पानी के बिना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रवि अत्री ने कहा कि गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में नल लगाने के लिए डीपीआर बनाकर भेज दी गई है।