फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धार रोड पर सैन्य वाहन से टक्कर में इको सवार 4 लोग गंभीर घायल, जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर के सत्तैनी इलाके में ब्रिगेड गेट के समीप धार रोड पर इको वैन (जेके 06 ए 8521) की सैन्य वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। वीरवार रात हुए हादसे में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की पहचान सुरिन्दर कुमार (50) और सुरेश कुमार (35) दोनों पुत्र जिया लाल और निवासी चरोता, अस्सर जिला डोडा तथा जीवन लाल (36) पुत्र नेक राम निवासी सत्तैनी, उधमपुर और उसकी पत्नी रीना देवी (31) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें