पौनी। भांबला मार्ग में स्थित शनि मंदिर के पास बुधवार देर रात दो गाड़ियों में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक टैंपो ट्रैवलर (जेके 11 एच 8519) व नैनो कार (एचआर 36 ऑर 0510) के बीच टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भांबला ले जाया गया। वहां पर उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। घायलों की पहचान जुल्फकार अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी राजोरी, रवि कुमार पुत्र मोहिंदर पॉल निवासी पठानकोट व नितिन वर्मा पुत्र यशपाल निवासी सूंगल पौनी के रूप में हुई है। भांबला पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।