फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अर्धकुंवारी में भूस्खलन के बाद शिवखोड़ी में यात्रा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी में बीते मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद बुधवार को श्री शिवखोड़ी धाम में यात्रा बंद रखी गई। बुधवार को आधार शिविर रनसू से शिवगुफा तक किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी गई। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रैक पर एक दो स्थान पर भूस्खलन हुआ था। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। बीते मंगलवार को छह सौ के करीब श्रद्धालु शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। भूस्खलन के बाद यात्रा को पूरी तरह से रोक दिया गया। बुधवार को किसी भी श्रद्धालु को दर्शन के लिए नहीं जाने दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता, यात्रा स्थगित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें