पौनी। ब्लॉक के कई इलाकों भांबला, रनसु, तलवाड़ा सहित अन्य क्षेत्र में सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इससे लोग काफी परेशान रहे। इससे कारोबार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण 33 केवी में खराबी आई है। रात को भी दस बजे तक कर्मचारी काम में लगे रहे। अभी भी कुछ जगह पर खराबी है। इसका काम जारी है। बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।