फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 18 रेहडियों को किया जब्त, 7500 रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



उधमपुर। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर मंगलवार को नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 18 रेहड़ियां जब्त करने के साथ ही 7500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बस स्टैंड पर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों से जहां दुकानदार परेशान थे, वहीं बस स्टैंड पर जाम की समस्या बनी रहती थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद नगर परिषद की टीम हरकत में आई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी का कहना है कि परिषद की ओर से बस स्टैंड पर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों के कारण दुकानदारों के साथ साथ आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि हमने भी कई बार रेहड़ी वालों से स्टैंड पर रेहड़ी न लगाने के लिए अपील की थी, लेकिन उसके बावजूद दिन व दिन रेहड़ियाें की संख्या बढ़ती जा रही थी। अब कार्रवाई के लिए परिषद का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें