फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर के मुख्य बस स्टैंड पर दुकानदारों के लिए परेशानी बनी रेहड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में दुकानदारों के साथ शहर के मुख्य बस स्टैंड पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बस स्टैंड पर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियाें के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में आए दुकानदाराें का कहना है कि दिन व दिन बस स्टैंड पर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते बाहरी राज्यों से उनकी दुकान का सामान लेकर आने वाले वाहनों को खड़ा करने की जगह नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से बेशक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रेहड़ियों को जब्त भी किया जाता है, लेकिन दूसरे दिन फिर से स्टैंड पर वैसा ही दृश्य देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि स्टैंड पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों के कारण दुकानदारों के साथ साथ बस चालक भी काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रधान से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। वहीं प्रधान ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही एसएसपी व नगर परिषद के सीईओ से मिलकर बस स्टैंड पर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ियों को यहां से हटवाने की मांग करेंगे, ताकि दुकानदारों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें