उधमपुर। शहर के संगूर चौक पर गोल गप्पे बेचने वाले गिरधारी लाल पर बीती रात कुछ अज्ञात युवाओं ने हमला कर दिया। मारपीट में आंख पर गहरी चोट आई है। परिजनों ने गिरधारी लाल को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया।
पीड़ित का कहना है कि वह घोरड़ी के रहने वाले हैं। यहां पर गोल गप्पे की रेहड़ी लगा रहे हैं। तीन से चार युवक उनके पास गोल गप्पे खाने के लिए आए फिर उन्हीं युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।