फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: करगिल हनुमान मंदिर से रवाना हुई छड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करगिल हनुमान मंदिर से हर साल की तरह इस साल भी दमनोत खौरगली मां चामुंडा की छड़ी यात्रा निकाली गई। इसे एडीसी प्रेम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडीसी का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी छड़ी यात्रा रवाना की गई जोकि वहां से कल वापस आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मौसम की खराबी के चलते कई यात्राएं रद्द भी हुईं, लेकिन अब मौसम साफ होने के चलते फिर से सभी धार्मिक यात्राएं शुरू हो गई हैं। वहीं इस मौके पर सुषमा ने बताया कि वह पिछले 15 साल से लगातार यह यात्रा लेकर जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर मां का जागरण भी होगा। मां चामुंडा से यही प्रार्थना करती हूं कि आने वाला नया साल सब लोगों के लिए सुख समृद्धि लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें