फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बीस साल बाद भी नहीं नहीं बन पाई सरकारी प्राइमरी स्कूल जखैनी की इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से शहर के वार्ड एक में पड़ते जखैनी में बच्चों के पढ़ने के लिए 20 साल पहले सरकारी प्राइमरी स्कूल एक कमरे में खोला गया था ताकि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े। बीस साल बीत जाने के बाद भी स्कूल की इमारत का निर्माण नहीं हो पाया है। हालांकि कई बार स्थानीय लोग विभाग से स्कूल की नई इमारत बनाने को लेकर मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक विभाग की ओर से सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं दिया गया। इतना ही नहीं मौजूदा समय में चल रहे एक कमरे के स्कूल में तकरीबन 30 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन न तो स्कूल में खेल मैदान है और न ही शौचालय की व्यवस्था जिसके चलते बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि कई बार पूर्व पार्षद प्रीती खजूरिया भी विभाग से स्कूल की इमारत बनाने को लेकर मांग कर चुकी है। इतना ही नहीं विभाग की ओर से अपनी टीम भेजकर स्कूल का दौरा भी किया गया था। इसमें विभाग के आला अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया था कि वह रेवेन्यू विभाग से जल्द ही स्कूल के लिए जगह को लेकर पत्र लिखेंगे और जैसे ही जगह उपलब्ध होगी वैसे ही स्कूल की नई इमारत का निर्माण करवाया जाएगा, लेकिन अभी तक स्कूल के लिए जगह का चयन नहीं हो पाया है। इसके चलते मौजूदा समय में भी स्कूल एक ही कमरे में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से विभाग से जल्द से जल्द स्कूल की इमारत बनाने की मांग की है, ताकि बच्चों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।
कोट
विभाग की ओर से स्कूल की नई इमारत बनाने को लेकर रेवन्यू विभाग को जगह चयनित करने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई भी जगह चयन नहीं हो पाई है। जैसे ही जगह का चयन होता है वैसे ही विभाग की ओर से स्कूल की नई इमारत बनाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें