फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्कूल में प्रेशर कुकर फटने से कुक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तहसील बसंतगढ़ में पड़ती पंचायत सिया मेरी में स्थित सरकारी मिडिल स्कूल प्याली में शनिवार को बच्चों के लिए मिड डे मील बना रहा कुक प्रेशर कुकर फटने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से पीएचसी बसंतगढ़ लाया गया। जहां पर डाॅक्टराें ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया। वहीं जीएमसी में डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। घायल की पहचान बलदेव चंद पुत्र शेर सिंह निवासी प्याली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें