उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में दुकानदारों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुछ दिनों बाद आने वाले त्योहारों को लेकर शहर में साफ सफाई और स्ट्रीट लाइटों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के शुरू होने से पहले शहर में कई जगह पर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि दीपावली पर शहर में किसी भी जगह अंधेरा न रहे। इसके चलते रात के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन के चलते पुलिस प्रशासन से मांग है कि शहर में किसी तरह की भी जाम की समस्या न बने। इसके लिए पहले से ही प्रबंध किया जाएं ताकि बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर प्रधान की तरफ से आश्वासन दिया कि वह जल्द ही नगर परिषद के सीईओ से मुलाकात कर शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के साथ साफ सफाई के लिए बात करेंगे ताकि त्योहारों के दिनों में शहर में कहीं पर भी अंधेरा न रहे। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर भी शहर में जाम की समस्या को लेकर भी बात करेंगे।