फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लड़कियों के समान अधिकार को लेकर निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जन संघर्ष संस्था की ओर से लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरो और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान एडवोकेट संजीत बबोरिया की अध्यक्षता में निकाली गई साइकिल रैली सलाथिया चौक से शैल तालाब कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट, मेन बाजार, चबूतरा बाजार से होते हुए सेला तालाब मेटाडोर स्टैंड पहुंची। यहां रंगारंग व संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व सांसद चौधरी लाल सिंह मुख्य मेहमान थे। इस कार्यक्रम में साइकलिंग एसोसिएशन के प्रधान राजेश शर्मा व माइंड एन रिथम, डॉस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के डायरेक्टर रंजना शर्मा, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदिरा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल इत्यादि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए व सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें