फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धीरन से बड भरयालता तक 9 करोड़ 50 लाख से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएमजीएस विभाग की ओर से तहसील रामनगर में पड़ते धीरन से बड भरयालता तक 9 करोड़ 50 लाख की लागत से 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर पिछले साल सर्वे का काम पूरा कर लिया गया था। इसके बाद डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी गई थी। सड़क बनाने की मंजूरी मिलते ही विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर कागजी कार्रवाई को पूरा करने के साथ टेंडर भी करवा दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं इस सड़क के बनने से 15 सौ से अधिक आबादी को लाभ मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में रुके कई विकास कार्य भी होंगे। दूसरी ओर क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें