राष्ट्रीय राजमार्ग पर थर्ड इलाके में तारकोल का काम शुरू होने पर लगा जाम।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थर्ड इलाके में लगभग एक महीना पहले पहाड़ी धंसने से तबाह हुए लगभग 250 मीटर हिस्से पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे चालकों ने राहत की सांस ली है परंतु इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
थर्ड में राजमार्ग के मलबे में तबदील होने के बाद प्रशासन व निर्माण कंपनी की ओर से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाया गया था, लेकिन थोड़ी सी बारिश होने पर फिसलन बढ़ने से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करने के साथ ही कई घंटों तक जाम की समस्या से दोचार होना पड़ रहा था। शनिवार को प्रशासन की ओर से थर्ड क्षेत्र के 250 मीटर के पेच पर तारकोल बिछाने का काम शुरू किया गया है। इसके चलते सारा दिन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि वाहन चालकों को इस पेच पर तारकोल बिछाए जाने से राहत की सांस ली है।