फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुर्धर नाले में डूबने से दस वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते सुई क्षेत्र में दुर्धर नाले में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे आयुष की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है। बच्चा प्रवासी परिवार से संबंधित है। बच्चा नाले में कैसे डूबा, इन कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह लोग सुबह अपने काम पर चले गए थे। इसके बाद दो बच्चे उनके साथ थे जबकि आयुष घर पर ही था। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे उन्हें किसी ने बताया कि उनका बेटा घर पर नहीं है ओर उसका साइकिल दुर्धर नाले के पास पड़ा हुआ है। इसके बाद वे लोग नाले के पास बच्चे को ढूंढने के लिए गए। काफी तलाश करने के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो इसकी सूचना वह पुलिस स्टेशन चले गए। तभी उन्हें फोन आया कि बच्चे का शव दुर्धर नाले में बह रहा है। इसके बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को नाले से बाहर निकाल कर जीएसमी के शवगृह में रखवाया गया। जहां वीरवार सुबह डाक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें