रामनगर। कस्बे के घास मंडी में स्थित रामलीला क्लब दशनामी अखाड़ा की ओर से राजाराम सिंह मैदान में दशहरा पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यायक सुनील भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शाम साढ़े 6 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान रामनगर प्रशासन और पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
वीरवार शाम पांच बजे रामलीला क्लब दशनामी अखाड़ा के प्रधान नन्द मोहत्रा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान की वेशभूषा में नन्हे बालक शामिल थे। शोभा यात्रा मुख्य बाजार, बस अड्डे से होती हुई राजाराम सिंह मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई।