फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सैन्य वाहन व मेटाडोर में टक्कर, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मांड क्षेत्र में सेना के वाहन और मेटाडोर में टक्कर हो गई। हादसे में मेटाडोर में सवार 8 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों में बलवीर सिंह (53) पुत्र जगन्नाथ, निवासी चिल्ला जम्मू, प्रीतम कुमार पुत्र संसार चंद निवासी झज्जर कोटली, गिरधारी सिंह (50) पुत्र बलवीर सिंह निवासी संगर जम्मू, कुलदीप सिंह (57) पुत्र मंगत राम निवासी चिल्ला जम्मू, प्रीतम सिंह (48) पुत्र खेम सिंह निवासी सिला रियासी, आर्यन ठाकुर (16) पुत्र प्रीतम ठाकुर निवासी चिल्ला रियासी, जगदेव सिंह (35) पुत्र धनी सिंह निवासी झज्जर कोटली, माणिक राज (15) पुत्र सोमनाथ निवासी झज्जर कोटली शामिल हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें