फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से सामान लेकर बेचने वाले लोगों पर प्रशासन करे कार्रवाई: वरमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाहरी राज्यों से सामान लाकर बेचने वाले लोगों का तांता लगना शुरू हो गया है। इसके चलते दुकानदारों को परेशानी के साथ साथ व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना है कि पहले से ही व्यापार काफी मंदा है। उसके ऊपर से बाहरी राज्यों से लोग वाहनों में फल से लेकर अन्य जरूरत का सामान लादकर शहर के विभिन्न जगहों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बेच रहे हैं। इसके चलते शहर के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होने के साथ ही उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वह कई बार नगर परिषद के साथ-साथ प्रशासन से भी बाहरी राज्यों से वाहनों में सामान लेकर बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग कर चुके है, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह एक बार फिर से नगर परिषद व प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डीसी से मिलेंगे और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद की ओर से शहर में बाहरी राज्यों से वाहनों में सामान लेकर बेचने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उन्हें जुर्माना भी किया जाता है। परिषद की ओर से एक मुहिम चलाकर शहर में वाहनों में सामान लेकर बाहरी राज्यों से आए लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रोहित शर्मा, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें