फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिना डॉक्टर के चल रहा पीएचसी थयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) थयाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। यहां बिना किसी डॉक्टर के ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवा संचालित की जा रही है। नियमित डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों का इलाज अच्छे से नहीं हो पा रहा है। हफ्ते में सिर्फ एक या दो बार कोई डॉक्टर ओपीडी और इमरजेंसी सेवा की जिम्मेदारी संभालते दिखता है।
विज्ञापन

पीएचसी थयाल से लगते कई गांवों के लोग यहां इलाज करवाने आते हैं, लेकिन चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को वापस आना पड़ता है। दंत चिकित्सक भी पहले था लेकिन उसका स्थानांतरण होने के बाद से पद भी खाली पड़ा है। वही बात अगर अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टाफ के रहने की करे तो उनके लिए भी कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में न ही एक्सरे मशीन है और न ही तकनीशियन। लेबोरेट्री में भी छोटे मोटे टेस्ट के अलावा कोई बड़ा टेस्ट नहीं होता।
बीएमओ मजालता डॉ. मोहम्मद लतीफ ने बताया कि डॉक्टर न होने की स्थिति से अवगत है और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को किसी दूसरी जगह से ओपीडी के लिए हफ्ते के तीन दिन भेजा जा रहा है। जल्द ही स्टाफ के उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें