फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मराड़ा माता मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए एक और शेड बनाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में पड़ती पंचायत सत्यालता में स्थित मराड़ा माता मंदिर में नवरात्र पर जिले के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी तकरीबन 3 लाख के करीब श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। इसके चलते मंदिर परिसर में शेड न होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसी के चलते मंदिर परिसर में डीडीसी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण करवाया गया है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस शेड के नीचे बैठकर आराम कर सके और अपने आपको धूप व बारिश से बचा सकें।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच यशपाल ने बताया कि मंदिर परिसर में अभी और शेड की जरूरत है, क्योंकि हर साल नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कुछ माह बाद नवरात्र शुरू होने वाले हैं उससे पहले मंदिर परिसर में एक और शेड बनाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें