फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आग में युवक के झुलसने के मामले में पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तिरछी गंडाला की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के मामले की जांच जारी है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। रविवार तड़के शहर के जीरो मोड़ पर रमन शर्मा (22) निवासी कोटली बाला आग लगने से झुलस गया था। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया था। अस्पताल में डाक्टरों ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले की प्राथमिक जांच में यही लग रहा है कि युवक ने खुद को आग लगाई है, क्योंकि युवक ने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी वीडियों बनाकर फेसबुक अकाउंट पर वायरल की थी। हालांकि पुलिस अभी कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इसके बाद मामला साफ होगा।
कोट
इस मामले की प्राथमिक जांच में यही लग रहा है कि युवक रमन शर्मा ने खुद ही अपने आपको आग लगाई है। उन्होंने कहा कि उसके सिर पर चोट आग लगने के बाद गिरने से आई है। हालांकि अभी कॉल डिटेल की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रह्लाद शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें