फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी हाईस्कूल डाड में न खेल मैदान, न चहारदीवारी, परिसर में घूमते हैं मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से भुगतरयान में पड़ते डाड में 14 साल पहले सरकारी हाईस्कूल का निर्माण करवाया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतना समय बीत जाने के बावजूद न तो स्कूल की चहारदीवारी बन पाई और न ही खेल मैदान। इसके चलते बच्चों को खेलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले काफी लंबे समय से स्थानीय लोग विभाग से स्कूल की चहारदीवारी व खेल मैदान बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में चहारदीवारी न होने के कारण क्षेत्र में घूमने वाले मवेशी सारा दिन स्कूल परिसर में घूमते रहते हैं। इसके चलते कई बार बच्चों को स्कूल परिसर में घूम रहे मवेशियों को बाहर निकालना पड़ता है।
पूर्व नायब सरपंच संजय सिंह का कहना है कि स्कूल की चारदीवारी व खेल मैदान को लेकर वह लोग कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस स्कूल में खेल मैदान नहीं है। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्कूलों में खेल मैदान न होने के चलते यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा को नहीं निखार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की चहारदीवारी को बनाने के लिए वह लोग कई बार गुहार लगा चुके है। लेकिन उसके बावजूद कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण करवाने के साथ ही खेल मैदान बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
विभाग की ओर से स्कूल की चहारदीवारी के लिए प्लान बनाकर भेजा गया है ताकि बच्चों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके। इसके साथ ही खेत मैदान बनाने के लिए विभाग की ओर से खेल विभाग के आला अधिकारियों से बात की जाएगी। -कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ, उधमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें