फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन पुलिस को पुरुषोत्तम कुमार निवासी बल्लियां ने एक शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात चोरों ने बगला मुखी मंदिर मुख्य बाग का ताला तोड़कर दान पेटी से चांदी की मूर्तियां और नकदी चुरा ली है। इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएचओ रघुबीर सिंह चौधरी ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने इस मामले में कई संदिग्धों को पकड़ा और उनसे लगातार पूछताछ की। वहीं पकड़े गए संदिग्धों में राहुल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 17 संतोषी माता मंदिर ने इस चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद कर ली है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें