उधमपुर। अरोघ गांव में पुलिस कम्युनिटी पार्टनशिप ग्रुप की ओर से पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय निवासियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सुनना और प्रतिभागियों के बीच साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के बारे में जागरूकता पैदा करना था। वहीं बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों से वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए स्थानीय लोगों और वीडीजी सदस्यों को अतिरिक्त सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस इकाई को देने के लिए भी जानकारी दी।