उधमपुर। शहर के बट्टलबालियां स्थित लोंडना देव स्थान से रखबडाली व सनसू की ओर जाने वाली सड़क की लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत करवाए जाने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। कुछ समय पहले सड़क की दयनीय दशा के चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ वाहन चालक काफी परेशान थे। इतना ही नहीं दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लोंडना देव स्थान पर रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना होता है। स्थानीय निवासी गिरधारी लाल, शाम लाल, वेद प्रकाश, संजय कुमार सहित अन्य का कहना है कि लोंडना देव स्थान पर रविवार को काफी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। इसके चलते सड़क की दयनीय दशा के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सड़क की मरम्मत होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।