उधमपुर। एजीएमसी के बाहर संक्रमण के कारण दर्द से चिल्लाता प्रवासी।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। जीएमसी परिसर में सोमवार को एक प्रवासी कमर में इंफेक्शन के कारण तीन घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। अस्पताल के कर्मचारी उसके पास से आते-जाते रहे लेकिन किसी ने भी उसे उठाकर इमरजेंसी में नहीं पहुंचाया। पूछने पर बताया कि यह उनकी ड्यूटी नहीं है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय युवक रोहित कुमार जांच करवाने के लिए अस्पताल आया था। जब उसने यह मंजर देखा तो उसने फौरन इमरजेंसी के बाहर पड़े स्ट्रेक्चर पर प्रवासी मरीज को इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। हालांकि प्रवासी की कोई पहचान नहीं हो पाई है।