फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ईस्टर रैली निकाल किया प्रभु यीशु का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ईस्टर पर्व को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर रैली का आयोजन किया। रैली में काफी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। यह रैली सेंट थामस चर्च से निकाली गई, जो शहर के टाउन हॉल, गोल मार्केट से होते हुए वापस चर्च में जाकर संपन्न हुई। रैली में शामिल लोग प्रभु यीशु मसीह का गुणगान करते चल रहे थे।
विज्ञापन

ईस्टर, गुड फ्राईडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है। ईस्टर, ईसाई समुदाय का धार्मिक त्योहार है। इस मौके पर चर्च के फॉदर संतोष थामस का कहना है कि ईस्टर के दिन यीशु मसीह के जिंदा होने की खुशी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह सिर्फ ईसाई समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति के लिए आए थे। उन्होंने मानव जाति को आपसी प्यार और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें