फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में नो पार्किंग जोन बनने के बाद भी नहीं मिली जाम से निजात

विज्ञापन
सला​थिया चौक पर नगर परिषद द्वारा लगाए गए नो पार्किंग बोर्ड के पास खड़े वाहन। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। नगर परिषद की तरफ से शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न चौकों पर नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। सलाथिया चौक व धार रोड के अलावा शहर के अन्य जगहों पर नो पार्किंग जोन बनाया गया है। इन बोर्डों को नजरअंदाज कर चालक अपने वाहन वहीं खड़ा कर दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शंकर सिंह, अशोक कुमार, अंकित कुमार, दीपक शर्मा, सुनील भारद्वाज, रमन कुमार, करतार सिंह सहित अन्य का कहना है कि अगर नगर परिषद की ओर से शहर में नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं तो उन पर नजर रखना भी परिषद का काम है। उन्होंने कहा कि जब से यह बोर्ड लगे हैं तब से आज तक ऐसा कोई दिन नहीं गया कि लोग अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में न खड़ा कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि परिषद को नो पार्किग बोर्ड के पास अवैध तरीके से खड़े होने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर उनसे जुर्माना लगाना चाहिए।
कोट
शहर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर के चौक चौराहों व अन्य जगहों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि लोगों को अवैध तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के कारण जाम की स्थिति से दोचार न होना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर कोई नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र ढीगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें