फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पांच अप्रैल से लगेगा निशुल्क असेस्मेंट कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से अलीमको के सहयोग से दिव्यांगों के लिए 5 अप्रैल से असेस्मेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह कैंप उधमपुर के अलग-अलग ब्लॉक में मजालता, रामनगर, लाटी, नरसू व उधमपुर में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जिला समाज कल्याण विभाग की अधिकारी कनिका गुप्ता ने बताया कि उधमपुर के विभिन्न ब्लॉकों में विभाग व अलीमको के सहयोग से दिव्यांगों के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्केट में दिव्यांगों का सामान महंगे दामों पर मिलता है। इस कैंप में निशुल्क सामान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप के दौरान आने वाले दिव्यांगों की असेस्मेंट की जाएगी। उसके बाद उन्हें उनकी जरूरत का सामान मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन तारीखों में लगेगा इन क्षेत्रों में कैंप
1. 5 अप्रैल तहसील मजालता के पंचायत घर भरनारा।
2. 7 अप्रैल रामनगर।
3. 8 अप्रैल लाटी के पंचायत घर मरौठी।
4. 9 अप्रैल बीडीओ दफ्तर नरसू।
5. 10 अप्रैल रिवायत बैंक्ट हॉल एम एच रोड उधमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें