फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों ने लोगों को दिया झटका, बढ़ेगी महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आए दिन बढ़ रही महंगाई के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं दूसरी ओर सरकार की ओर से एक बार फिर से पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी ने लोगों को एक और झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल 1 रुपये व डीजल 2 रुपये लीटर महंगा कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी का कहना है कि सरकार को पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं करनी चाहिए थी। इससे आम लोगों के जन जीवन पर असर देखने को मिलेगा और महंगाई ओर बढ़ेगी। सरकार को चाहिए कि पेट्रोल व डीजल के दामों में कटौती करे।

स्थानीय निवासी नीलम शर्मा का कहना है कि जिस तरह से आए दिन महंगाई में बढ़ोतरी होती जा रही है उसके चलते गरीब वर्ग के लोगों का जीना मुहाल होने के साथ ही वह लोग काफी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है उससे तो महंगाई और बढ़ेगी क्योंकि बिना पेट्रोल व डीजल के जन जीवन नहीं चलता है।
विज्ञापन


मानन शर्मा का कहना है कि उन्हें रोजाना बाइक से कॉलेज पढ़ने के लिए जाना होता है। उन्हें घर से पॉकेट मनी मिलती है उससे ही वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाते हैं। लेकिन जिस तरह से सरकार द्वारा पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है उससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि महंगाई को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं जाएं।

शिफाली शर्मा का कहना है कि पेट्रोल व डीजल के दामों का बढ़ने से महंगाई बढ़ना तय है। आए दिन महंगाई बढ़ने से लोगों का बजट खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से जो महंगाई बढ़ेगी उसका सीधा असर गरीब जनता पर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र व जम्मू कश्मीर की सरकार से इस बढ़ती हुई महंगाई को कम करने की मांग की है। ताकि लोग राहत महसूस कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें