फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दरसू में तीन करोड़ की लागत से बन रहा पुल, अगले माह होगा उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड पर स्थित किशनपुर के पास दरसू में ग्रेफ विभाग द्वारा 2 करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर नए पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, ताकि धार रोड पर लगने वाले जाम से लोगों के साथ साथ वाहन चालकों को राहत मिले। इसके चलते विभाग की ओर से पुल का निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। वहीं पुल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में होने के चलते पुल पर तारकोल बिछाई जा रही है। हालांकि अगले माह पुल का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

दरसू में इससे पहले 1960 में 6 मीटर पुल बनाया गया था। इसकी मौजूदा समय में बुनियाद सीमा खत्म होने पर ग्रेफ विभाग द्वारा नए पुल का निर्माण कार्य फरवरी 2024 में शुरू किया गया था। इस पुल पर 3 करोड़ रुपये की लागत आई है। पुल के निर्माण से धार रोड के रास्ते बाहरी राज्यों से कश्मीर घाटी व अन्य स्थानों पर जाने पर्यटकों को भी काफी लाभ मिलेगा। पुल के निर्माण से हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान होगी। सशस्त्र बलों, नागरिक वाहनों और उधमपुर, कठुआ और जम्मू जिलों के ऊपरी क्षेत्रों से यातायात संपर्क बेहतर हो पाएगा। इसके अलावा स्थानीय निवासियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि यह स्थानीय लोगों की काफी पुरानी मांग थी। वहीं पुल बनने से लोगों में खुशी की लहर है।
इस संदर्भ में ग्रेफ विभाग के अधिकारी का कहना है कि 2024 में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि जहां पर यह नया पुल बनाया गया है वहीं पर तकरीबन 60 साल पुराना पुल था जिसकी बुनियाद भी खत्म हो गई थी। इसके चलते विभाग की ओर से नये पुल का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल का 90 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मौजूदा समय में बनाए गए नए पुल के पास तारकोल बिछाने का कार्य जारी है जो कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले माह इस पुल का उद्धाटन कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें