फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में कई क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटें खराब, गलियां खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रयास संस्था के प्रधान सतीश वर्मा की अध्यक्षता में शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के कई क्षेत्रों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों व गलियों की खस्ताहाल को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं बैठक में काफी संख्या में संस्था के सदस्यों के अलावा अन्य शहरवासी मौजूद थे। बैठक में प्रधान ने कहा कि शहर के कई इलाकों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके चलते रात के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई गलियों की दशा दयनीय बनी हुई है। जिसमें ज्यादातर गलियों की दशा विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए निर्माण कार्य के चलते हुई है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की कि शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए। जिन जगहों पर लाइटें नहीं लगी हैं, वहां लगाई जाए। उन्होंने शहर की खस्ताहाल गलियों की भी मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें