फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थाता गनोटे में आग से प्रभावित परिवारों की मदद करेगी जिला बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला बार एसोसिएशन रामबन ने जिले के थाता गनोटे गांव में रविवार सुबह लगी भीषण आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना में चार रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन

यहां जारी एक बयान में एसोसिएशन ने बताया कि आग तड़के करीब 6:30 बजे एक रिहायशी मकान में लगी और देखते ही देखते आसपास के मकानों तक फैल गई। आग की चपेट में आने से चार मकान पूरी तरह राख हो गए जबकि संपत्ति और घरेलू सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा।
एसोसिएशन ने प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और इस मुश्किल घड़ी में उनके दुख में शामिल होने की बात कही। एसोसिएशन ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहायता और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आगे आकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, पुनर्वास सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध करवाने में सहयोग करें ताकि पीड़ित परिवार इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें। जिला बार एसोसिएशन रामबन ने पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देना जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें