फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बटोत में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के बटोत इलाके में सोमवार को नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने से पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पुत्र भारत सिंह, बेल्ट नंबर 12/रामबन निवासी गांव मरसू, तहसील अस्सर, जिला डोडा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पुलिस स्टेशन बटोत में तैनात थे।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 11:35 बजे की है। राकेश कुमार बग्गू नाला में नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) बटोत पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया और ईसीजी जांच भी की। हालांकि, तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक को माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सीएचसी बटोत में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव उनके कानूनी वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें