फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में पहाड़ी से गिरने से वीडीजी सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के धंधराठ इलाके के लग्गाली क्षेत्र में वीरवार को पहाड़ी से गिरने के कारण 57 वर्षीय विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के एक सदस्य की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र मेहंत सिंह निवासी दुग्गा धंद्रथ, तहसील रामबन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि सुखदेव सिंह को गिरने के कारण सर में चाट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए जिला अस्पताल रामबन लाया गया। पुलिस ने मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें