रामबन के डलवास इलाके में ट्रक की दो वाहनों से टक्कर, तीन लोग घायल
रामबन। अभियोजन विभाग रामबन की तरफ से सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विभाग ने पारदर्शिता, ईमानदारी, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जम्मू-कश्मीर के अभियोजन महानिदेशक तथा जिला उप अभियोजक (डीडीपी) रामबन मंज़र खय्याम के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान लोक अभियोजक पृथ्वीपाल सिंह और जय पाल सिंह, सहायक लोक अभियोजक वाजिद अहमद भट, अभियोजन अधिकारी (जी) अमित अबरोल और ज्योतिका ठाकुर सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने, नैतिक मूल्यों को बनाए रखने, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
रामबन के डलवास इलाके में ट्रक की दो वाहनों से टक्कर, तीन लोग घायल