रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पेराह दलवास इलाके में वीरवार को कागज के रोल से लदे एक ट्रक की सड़क के डिवाइडर और दो अन्य वाहनों से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक कैंटर ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद कार और एक अन्य वाहन से टकरा गया। घायलों की पहचान किशोरी लाल पुत्र अमर चंद, रणबीर सिंह पुत्र बलवान सिंह और मनिंदर सिंह पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। तीनों रामबन जिले के चंद्रकोट स्थित सवनी गांव के निवासी हैं। चंद्रकोट के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्की थापा ने हादसे में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।