फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन के महू में मदरसे में लगी आग, 25 छात्रों समेत 27 को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले की खड़ी तहसील के दूरदराज़ इलाके महू में शुक्रवार दोपहर मदरसा मसीह-उल-उलूम में भीषण आग लग गई। इससे दो मंजिला इमारत पूरी तरह जल गई। मदरसे के अंदर मौजूद सभी 25 छात्रों और दो शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आग शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे लगी। उस समय मदरसे में 25 छात्र दो शिक्षकों फ़ैयाज़ अहमद और क़ारी शहनवाज़ के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, स्थानीय लोगों को संदेह है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आग बुझाने में लोगों के साथ सेना के जवानों और खड़ी के क्विक रिस्पॉन्स टीम के स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई। बनिहाल से रवाना किया गया अग्निशमन वाहन एक एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक मदरसे की इमारत जलकर राख हो चुकी थी। बनिहाल के विधायक सज्जाद शाहीन ने घटना पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें