फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी टूर्नामेंट : रामबन ब्लास्टर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला पुलिस ने शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हिमालयन क्लब रामबन और रामबन ब्लास्टर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामबन ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामबन के उपायुक्त इलियास खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा एसीआर रामबन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रामबन, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ) रामबन तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामबन के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें