फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी रामबन ने एनएच-44 फोर-लेनिंग कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के रामबन-बनिहाल खंड पर जारी फोर-लेनिंग कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित एजेंसियों को प्रतिष्ठित बुनियादी ढांचा परियोजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान खान ने डिगडोल, पंथ्याल, मंजरकोट, रामसू, नाचिलाना, गंगरू और किश्तवारी पथेर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों से निर्माण की गति, यातायात प्रबंधन तथा परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में मौके पर फीडबैक भी लिया।
उपायुक्त ने परियोजना निदेशक, एनएचएआई और संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को सभी चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध पूरा करने के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें