रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने शनिवार को रामबन में ‘स्वच्छता संकल्प’ कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा कचरे का उचित एवं जिम्मेदार तरीके से निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य योजना अधिकारी (सीपीओ) डॉ. शकीब अहमद राथर, सीईओ ओनील भट, नगर परिषद रामबन के सीईओ सुदर्शन सिंह जामवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।