फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गोवंश तस्करी में रामबन पुलिस ने 8 लाख का वाहन अटैच किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस रामबन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपये कीमत का एक वाहन अटैच किया है। पुलिस के अनुसार यह वाहन कथित तौर पर गोवंश की अवैध तस्करी में बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थाना बाटोटे में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित रूप से गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी में बार-बार शामिल रहा है। यह वाहन साहिल अहमद निवासी बेरूनी, बाटोटे के नाम पर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें