फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामसू में खंभा लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले की रामसू तहसील के सरबगनी क्षेत्र में वीरवार को रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने के दौरान 11 केवी की हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। मैसर्ज एसजे ट्रांसफॉर्मर्स की ओर से लगाए गए चार मजदूर 11 केवी लाइन के नीचे खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान खंभा अचानक विद्युत लाइन से छू गया। इससे तेज करंट प्रवाहित हुआ और चारों मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
घायलों की पहचान यासिर अहमद (20) पुत्र फारूक अहमद, इश्तियाक अहमद (25) पुत्र खुर्शीद अहमद, मोहम्मद यूसुफ (40) पुत्र मोहम्मद हनीफ तथा परवेज अहमद (30) पुत्र मोहम्मद अफजल वानी सभी निवासी सरबगनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामसू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) बनिहाल रेफर किया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने सभी प्रयासों के बावजूद यासिर अहमद को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मोहम्मद यूसुफ की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इश्तियाक अहमद और परवेज अहमद का उपचार जारी है तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर विद्युत लाइन के ठीक नीचे बिजली का खंभा स्थापित कर रहे थे। कार्य शुरू करने से पहले न तो विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई थी और न ही श्रमिकों को आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए गए थे।
पुलिस के अनुसार मजदूर मैसर्ज एसजे ट्रांसफॉर्मर्स के माध्यम से तैनात किए गए थे। कार्य की जिम्मेदारी जुनैद के नेतृत्व में संचालित की जा रही थी, जबकि मौके पर मुश्ताक प्रत्यक्ष रूप से कार्य की निगरानी कर रहे थे।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने जुनैद और मुश्ताक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। यह स्पष्ट हो सके कि कार्य के दौरान अनिवार्य विद्युत सुरक्षा मानकों तथा विभागीय अनुमति एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें