भारी बारिश के बीच डीसी रामबन ने एनएच-44 पर बहाली कार्यों का लिया जायजा, लोगों से सुरक्षा सलाह क
रामबन। जिले में कुत्ते से बचने के प्रयास में एक 15 वर्षीय किशोर की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (15) पुत्र जेल सिंह, निवासी बलीहोटे, गलाधार, रामबन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बलीहोटे के गलीधार क्षेत्र में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना रामबन की पुलिस टीम सिविल क्यूआरटी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित कुमार गांव में जा रहा था, तभी उस पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते से बचने के प्रयास में उसने पास के एक नाले की ओर छलांग लगा दी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह करीब 400 से 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया और सिविल क्यूआरटी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया।
घटना देर रात होने तथा परिजनों के अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। वीरवार सुबह मृतक के पिता जेल सिंह अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम सहित सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
भारी बारिश के बीच डीसी रामबन ने एनएच-44 पर बहाली कार्यों का लिया जायजा, लोगों से सुरक्षा सलाह क